सुल्तानपुर: राजापुर में घर से 20 मीटर दूर अमरूद के पेड़ से लटका मिला युवक का शव, 15 दिन पहले परदेस से लौटा था
कुड़वार थाना अंतर्गत राजापुर गांव में कुलदीप उर्फ चंद्र प्रकाश यादव का शव घर के सामने 20 मी दूरी पर ट्यूबेल पर अमरुद के पेड़ से लटकता पाया गया। शव देखते ही परिवार वाले चीखने चिल्लाने लगे जिस पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाया और शव को पोस्टमार्टम में भेजा है।