सुल्तानपुर: किराना व्यापार मंडल समिति ने कलेक्ट्रेट पहुंच SDM को सौंपा ज्ञापन,बोले पालीथीन के नाम पर दुकानदारों को न करें परेशान
किराना व्यापार मंडल समिति ने कलेक्ट्रेट पहुंच SDM ठाकुर प्रसाद को ज्ञापन सौंपा।अध्यक्ष आलोक सागर ने बताया कि सरकार द्वारा पालीथीन को बन्द करना सराहनीय कार्य है।परंतु बड़ी-बड़ी फैक्ट्रियां अभी भी धड़ल्ले से चल रही है।जिसको छोड़कर सरकार व अधिकारी द्वारा किराना व्यापारियों को परेशान किया जा है।सरकार फैक्ट्रियों को बन्द कराने के बजाए व्यापारियों को परेशान कर रही है