दादरी: सेक्टर-67 स्थित वैलोसिस सिस्टम कंपनी के विरोध में संविदा कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन,सीटू के पदाधिकारी रहे मौजूद
नोएडा के सेक्टर-67 में मंगलवार को उस वक्त हंगामा देखने को मिला जब वैलोसिस सिस्टम कंपनी के बाहर विभिन्न मांगों को लेकर संविदा कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सीटू के वरिष्ठ पदाधिकारी भी प्रदर्शन में शामिल हुए। सीटू के जिला अध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया है कि कंपनी प्रबंधन ने बिना नोटिस के ही संविदा कर्मचारियों का वेतन कम कर दिया है।