बारां: बावन माता झोपड़ियां स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन जर्जर, आरसीसी छत में नजर आए सरिये
Baran, Baran | Jul 9, 2025 नारेडा ग्राम पंचायत के बावन माता झोपड़ियां मे स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन पिछले आठ वर्षों से जर्जर अवस्था में है।हर साल बारिश से पहले शिक्षा विभाग मरम्मत का आश्वासन देता है लेकिन अब तक कोई काम नहीं हुआ है। स्कूल के प्रधानाध्यापक व पूर्व प्रधानाध्यापक 2017से विभाग को लिखित में सूचना दे चुके हैं। स्कूल की छत से आरसीसी के सरिये नजर आने लगे हैं।