बारां: सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में रोजगार उत्सव का हुआ आयोजन, दिव्यांग रसोई योजना का किया गया शुभारंभ
Baran, Baran | Jul 8, 2025 सशक्त बारां, प्रगति को शक्ति’ अभियान के तहत जिले में मंगलवार को पहली बार संभाग स्तरीय ‘दिव्यांग रोजगार उत्सव का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर ‘दिव्यांग विकास योजना’ के तहत ‘‘थाम के मेरा हाथ चलो मेरे साथ’’ की थीम के साथ दिव्यांग रसोई का शुभारंभ किया गया। यह सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया।