बारां: गोर्वधन पुरा गांव में आपसी लड़ाई-झगड़े में एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Baran, Baran | Jul 8, 2025 सदर थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में आपसी लड़ाई झगड़े में एक युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल चौकी के हेड कांस्टेबल कलुआ राम ने मंगलवार दोपहर 3:00 बजे बताया कि लव कुश 23 वर्ष पुत्र बद्री लाल मारपीट में घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है।