उचकागांव: मीरगंज पूरब टोला में गाड़ी पार्किंग विवाद में युवक को गोली लगी, स्थिति गंभीर, हथुआ SDPO मौके पर पहुँचे
मीरगंज नगर में गाड़ी पार्किंग के मामूली विवाद को लेकर सुबह-सुबह कई राउंड फायरिंग हुई। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें तत्काल इलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद से स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।