उचकागांव: मीरगंज में SBI बैंक से ₹1.5 लाख रुपये निकालकर घर जा रही महिला से हुई छिनतई
मीरगंज शहर स्थित नरईनीया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा से 1.5 लाख पैसा निकासी कर बाइक से घर जा रही महिला से घोष एंड सिन्हा पेट्रोल पम्प के समीप बिपरीत दिशा से आ रहे बाइक सवार बदमाशों ने बैग में रखे 1.5 लाख रुपया सहित बैग छीनकर फरार हो गए। जिसके बाद पति ने बाइक से बदमाशों का कुछ किलोमीटर तक पीछा किया लेकिन बाइक सवार बदमाश भागने में सफल रहे।