उचकागांव: महाशिवरात्रि पर उचकागांव थाना परिसर में 'हर-हर महादेव' के नारे गूंज उठे
उचकागांव थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन बुधवार कि दोपहर 1 बजे किया गया। जिसमें यजमान की भूमिका थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर व जिला पुलिस मुख्यालय में तैनात उनकी पत्नी दरोगा कुमकुम कुमारी वही पुरोहित की भूमिका मंदिर के पुजारी अशोक मिश्रा और पंडित रविकांत ने निभाई।