उचकागांव: मीरगंज में महाशिवरात्रि को लेकर निकाली गई शिव शंकर और लक्ष्मी नारायण की मनमोहक झांकी और शोभायात्रा
मीरगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा महाशिवरात्रि के अवसर पर कलश सह शोभायात्रा निकाली गयी। इस अवसर पर योग अनुभूति कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मीरगंज सेवा केंद्र पर शिव ध्वजारोहण के साथ केक कटिंग करते हुए मुख्य अतिथि मीरगंज थानाध्यक्ष अनिल कुमार, सुनिल सिंह, अदालत हुसैन, रबि कुमार ,अंगूर बहन, रूबी बहन, सुनीता बहन, कांति बहन थी।