उचकागांव: मीरगंज में टाइल्स दुकान में गोली मारने के मामले का खुलासा, लाइनर की पहचान हुई
बीते दिनों मीरगंज शहर स्थित एक टाइल्स दुकान में घुसकर गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया था। मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल शूटर सहित 6 लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस कांड में शामिल एक स्थानीय लाइनर की पहचान पुलिस ने की है जिसकी गिरफ्तारी जल्द हो सकती है.