हज़ारीबाग: चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खिलाफ हजारों विस्थापित रैयतों का आठ सूत्री मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन
चंद्रगुप्त कोल परियोजना के जोरदाग स्थित कार्यालय के समक्ष शुक्रवार को विस्थापित रैयतों ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं झारखंड आंदोलनकारी नेता शिवलाल महतो के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में परियोजना क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में विस्थापित रैयत शामिल हुए।