शाहबाद: गिलजयी में बंद घर को अज्ञात चोरों ने बनाया निशाना, ₹10,000 की नगदी और जेवर पर हाथ साफ किया
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिलजई में एक बंद घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर दस हजार की नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल की है। पीड़ित शिवम पुत्र श्रीकृष्ण के अनुसार वह बुधवार की शाम अपने ननिहाल प्रतापगढ़ चला गया तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया।