कहरा: सदर थाना क्षेत्र के बंफर चौक के समीप कर्ज दिए रुपए मांगने पर दो लोगों ने मार-पीटकर एक महिला को बुरी तरह से किया जख्मी
सदर थाना क्षेत्र के बंफर चौक के समीप एक महिला ने किशुन दास नामक व्यक्ति को ₹50 हजार कर्ज स्वरूप दिए थे। रुपए वापस मांगने पर दो लोगों ने महिला को मार-पीटकर किया जख्मी, जिसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जख्मी महिला का नाम लीला देवी है जो गंगजला बाबा जी चौक वार्ड 15 की रहने वाली बताई जा रही है।