कहरा: बाइक चोरी होने पर पीड़ित ने समर्थक के साथ सदर अस्पताल परिसर में किया हंगामा, अस्पताल के सुरक्षा व्यवस्था पर उठाया सवाल
सदर अस्पताल परिसर स्थित पार्किंग में बाइक लगाकर एक मरीज अपना इलाज करवाने अस्पताल के अंदर गया और लौटकर आने पर बाइक गायब मिला। फिर क्या था वहां मौजूद लोगों ने वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। लोगों ने सुरक्षा कर्मियों पर ही बाइक चोरी करवाने का लगाया आरोप। हालांकि वहां मौजूद लोगों के आश्वासन पर हंगामा को शांत किया गया।