कहरा: पटुआहा स्थित BJP कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ MP गोपाल जी ने किया बैठक,लोकसभा चुनाव की रणनीति पर किया विमर्श
आज पटुआहा स्थित जिला बीजेपी कार्यालय में दरभंगा सांसद गोपालजी पहुंचे और लोकसभा चुनाव की रणनीति को लेकर बीजेपी कार्यकर्ता के साथ गहन विचार विमर्श किया।इस बैठक में बूथ स्तरीय संगठनात्मक ढांचा को मजबूत करने सहित नए गठबंधन के साथ एनडीए को 40 में से 40 सीट पर विजय मिले,इसको लेकर गहन विचार विमर्श किया।