कहरा: सौरबाजार थाना के सपहा गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट दो जख्मी सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती
सौरबाजार थाना के सपहा गांव वार्ड 14 में जमीन बंटवारे को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई जिस मारपीट में 1 महिला 1 पुरुष जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सहरसा में भर्ती करवाया गया है जख्मी का नाम मो आलम और रूही खातून बताया जा रहा है इस मामले में जख्मी ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर मो जियाउद्दीन मो सलमान और अन्य लोगों ने हमारे साथ मारपीट किया है