➡️ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को जांचने जिले में चलाया जा रहा विशेष निगरानी अभियान
कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन दल द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दल द्वारा बैतूल में कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में जांच कर हेल्दी बाईट डेयरी एवं प्रोडक्ट, ब्रज डेयरी से घी का 01 पनीर 01 एवं दूध के 02 नमूने लिए गए। इसके अलावा दल द्वारा मुलताई में जांच अभियान चलाकर मां ताप्ती डेयरी, सरोज मिल्क प्रोडक्ट, धनश्री एजेंसी एवं सरोज डेयरी से दूध के 05 नमूने व दही का 01 नमूना संग्रहित किया गया। आमला तहसील से दल द्वारा रेणुका किराना व गुड़िया किराना से घी के 2 व दूध के 02 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
➡️ खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश
कारोबारियों को प्रतिष्ठान में गंदगी नहीं रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का भंडारण, विक्रय नहीं किए जाने एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने, लाइसेंस को दुकान पर चस्पा करने के निर्देश गए। खाद्य पदार्थों के नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, पुरुषोत्तम भंडुरिया, शशि भारतीय एवं सहायक योगेश दिवगया शामिल रहे।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
5 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026