➡️ खरीफ फसलों में कीट, रोग, अलनीनो के प्रभाव एवं प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण
कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल के द्वारा जिले के 10 विकासखण्डों में पदस्थ कृषि विकास अधिकारियों को 21 से 24 जुलाई तक संस्थागत प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्र के प्रमुख डॉ. एसके तिवारी के मार्गदर्शन मे आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यकम में जिले के 68 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। पौध संरक्षण वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे द्वारा कीट रोग एवं उनके प्रकोप पर अलनीनो के प्रभाव की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी एवं उसके प्रबंधन उपाय पर चर्चा की। शस्य वैज्ञानिक डॉ. मेघा तिवारी द्वारा खरीफ फसलों में अलनीनो के प्रभाव को देखते हुये खरपतवार एवं पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
कृषि विस्तार वैज्ञानिक डॉ. संजीव वर्मा के द्वारा अलनीनो के प्रभाव के कारण फसल विविधीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व के बारे मे बताया गया। पौध प्रजनक वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन के द्वारा अलनीनो के प्रभाव से जिन क्षेत्रों फसल खराब होने पर दूसरी फसल एवं उनकी उपयुक्त प्रजाति के बारे में जानकरी दी गई। खाद्य वैज्ञानिक डॉ. एमपी इंगले द्वारा श्री अन्न फसलों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।
कृषि विभाग के जिला प्रमुख उप-संचालक श्री आरजी रजक एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेन्द्र परहाते द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को कृषकों तक पहुंचाने का आव्हान किया।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Agriculture, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
5 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026