➡️ पैरालीगल वालेंटियर्स को सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने दिया प्रशिक्षण
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 24 जुलाई को एडीआर भवन के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स का कार्य बड़ा पुनीत व नि:स्वार्थ भाव से सेवा का है। आज भी आम नागरिक न्यायिक प्रक्रिया से अनभिज्ञ है। पैरालीगल वालेंटियर्स आम नागरिक व न्यायालय के मध्य दूरी कम करने का कार्य करेगें। समाज में छोटी-छोटी बातों के कारण विवाद बढ़ रहे है। पीएलव्ही ऐसे विवादों को बातचीत व मध्यस्थता की जानकारी देकर विवाद कम करा सकते है। ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में विधिक साक्षरता आयोजित कराकर न्यायाधीशों के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक कराया जा सकता है। पैरालीगल वालेंटियर्स जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता प्रदान करा सकते है।
पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्रीमती शर्मिला बिलवार द्वारा जिला मुख्यालय बैतूल व तहसील विधिक सेवा समिति, आमला, भैंसदेही एवं मुलताई अंतर्गत उपस्थित कुल 18 पैरालीगल वालेंटियर्स के दक्षता संवर्धन के लिए सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षण के उद्देश्य बताते हुए कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स स्वयं डिजिटली साक्षर हो एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की भी मदद कर सकें एवं उनके प्रकरणों की तारीख व प्रकरण की स्थिति देखने के लिए अपने दस्तावेज या प्रतिलिपि ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं। साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है, इत्यादि विषयों पर भी उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों से आम जनमानस में अधिक प्रचारित करने की लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाओं, एलएडीसीएस स्कीम व नालसा व सालसा की अन्य योजनाओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
8 views | Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026