➡️ प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ .घोरे ने अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण
प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने 24 जुलाई को मेटरनिटी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड में मरीजों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं के बदले, स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की राशि तो नहीं ली जा रही की जानकारी ली।
उन्होंने मरीजों एवं परिजनों को बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन, दवाइयां, जननी एम्बुलेंस से आना-जाना, समस्त सेवाएं निशुल्क दी जाती है। आर्थिक लाभ के लिए कोई भी अस्पताल का स्टाफ राशि की मांग करता है तो उनकी शिकायत करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे डिस्प्ले नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई।
प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.घोरे ने सोनोग्राफी कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। एएनसी कक्ष में निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा राऊंड प्रारंभ नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया गया। इसके अलावा उन्होंने ओटी का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul