Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
image
image
image

➡️ नशे से दूरी है जरूरी 2.0 के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान आयोजित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को शपथ ग्रहण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल निरीक्षक डॉ जगदीश घोरे द्वारा चिकित्सकों एवं स्टाफ को शपथ दिलाई कि हम सब नशे से दूर रहेंगे एवं दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। इसके पश्चात नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नेत्र विशेषज्ञ डॉ. विनोद बर्डे, जिला तंबाकू नियंत्रण अधिकारी डॉ. शुभांजलि बंसोड़, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. विनोद शाक्य, दंत सर्जन डॉ.भगवत राव कापसे, जिला क्वाजलिटी नोडल डॉ.अनुराग पाल, सहायक नोडल अधिकारी तम्बाकू , डॉ. सायमा रिजवी और मेट्रन श्रीमती अरुणा रघु एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #NasheSeDooriHaiZaroori2_0 #नशा_मुक्त_मध्यप्रदेश #NashaMuktBharat #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

MORE NEWS

➡️ प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ .घोरे ने अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण  

प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने  24 जुलाई को मेटरनिटी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड में मरीजों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं के बदले, स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की राशि तो नहीं ली जा रही की जानकारी ली। 

उन्होंने मरीजों एवं परिजनों को बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन, दवाइयां, जननी एम्बुलेंस से आना-जाना, समस्त सेवाएं निशुल्क दी जाती है। आर्थिक लाभ के लिए कोई भी अस्पताल का स्टाफ राशि की मांग करता है तो उनकी शिकायत करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे डिस्प्ले नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई।  

प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.घोरे ने सोनोग्राफी कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित  रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। एएनसी कक्ष में निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा राऊंड प्रारंभ नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया गया। इसके अलावा उन्होंने ओटी का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Jansampark Madhya Pradesh 
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन डॉ .घोरे ने अस्पताल के वार्डों का किया निरीक्षण प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ जगदीश घोरे ने 24 जुलाई को मेटरनिटी वार्ड एवं ओपीडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पीएनसी वार्ड में मरीजों से वन टू वन चर्चा की। इस दौरान मरीजों से अस्पताल में दी जाने वाली सेवाओं के बदले, स्टाफ द्वारा किसी प्रकार की राशि तो नहीं ली जा रही की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों एवं परिजनों को बताया कि अस्पताल में ऑपरेशन, दवाइयां, जननी एम्बुलेंस से आना-जाना, समस्त सेवाएं निशुल्क दी जाती है। आर्थिक लाभ के लिए कोई भी अस्पताल का स्टाफ राशि की मांग करता है तो उनकी शिकायत करें। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में लगे डिस्प्ले नंबर के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रभारी सीएमएचओ एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ.घोरे ने सोनोग्राफी कक्ष के निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया। एएनसी कक्ष में निरीक्षण के दौरान स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा राऊंड प्रारंभ नहीं करने पर स्पष्टीकरण लिया गया। इसके अलावा उन्होंने ओटी का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

➡️ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को जांचने जिले में चलाया जा रहा विशेष निगरानी अभियान  

कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन दल द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दल द्वारा बैतूल में  कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में जांच कर हेल्दी बाईट डेयरी एवं प्रोडक्ट, ब्रज डेयरी से घी का 01 पनीर 01 एवं दूध के 02 नमूने लिए गए। इसके अलावा दल द्वारा मुलताई में जांच अभियान चलाकर मां ताप्ती डेयरी, सरोज मिल्क प्रोडक्ट, धनश्री एजेंसी एवं सरोज डेयरी से दूध के 05 नमूने व दही का 01 नमूना संग्रहित किया गया। आमला तहसील से दल द्वारा रेणुका किराना व गुड़िया किराना से घी के 2 व दूध के 02 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

➡️ खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश

कारोबारियों को प्रतिष्ठान में गंदगी नहीं रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का भंडारण, विक्रय नहीं किए जाने एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने, लाइसेंस को दुकान पर चस्पा करने के निर्देश गए। खाद्य पदार्थों के नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, पुरुषोत्तम भंडुरिया, शशि भारतीय एवं सहायक योगेश दिवगया शामिल रहे।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट को जांचने जिले में चलाया जा रहा विशेष निगरानी अभियान कलेक्टर डॉ.सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार जिले में खाद्य सुरक्षा प्रशासन दल द्वारा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों की जांच के लिए विशेष निगरानी अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत दल द्वारा बैतूल में कोसमी औद्योगिक क्षेत्र में जांच कर हेल्दी बाईट डेयरी एवं प्रोडक्ट, ब्रज डेयरी से घी का 01 पनीर 01 एवं दूध के 02 नमूने लिए गए। इसके अलावा दल द्वारा मुलताई में जांच अभियान चलाकर मां ताप्ती डेयरी, सरोज मिल्क प्रोडक्ट, धनश्री एजेंसी एवं सरोज डेयरी से दूध के 05 नमूने व दही का 01 नमूना संग्रहित किया गया। आमला तहसील से दल द्वारा रेणुका किराना व गुड़िया किराना से घी के 2 व दूध के 02 नमूने संग्रहित किए गए। लिए गए नमूनों को राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। ➡️ खाद्य सामग्री को ढक कर रखने के निर्देश कारोबारियों को प्रतिष्ठान में गंदगी नहीं रखने, खाद्य सामग्री को ढक कर रखने, एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री का भंडारण, विक्रय नहीं किए जाने एवं खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के नियमों का पालन करते हुए कारोबार करने, लाइसेंस को दुकान पर चस्पा करने के निर्देश गए। खाद्य पदार्थों के नमुनो की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर आगामी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जांच दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप पाटिल, पुरुषोत्तम भंडुरिया, शशि भारतीय एवं सहायक योगेश दिवगया शामिल रहे। Jansampark Madhya Pradesh Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

➡️ पैरालीगल वालेंटियर्स को सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने दिया प्रशिक्षण 

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 24 जुलाई को एडीआर भवन के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया।

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स का कार्य बड़ा पुनीत व नि:स्वार्थ भाव से सेवा का है। आज भी आम नागरिक न्यायिक प्रक्रिया से अनभिज्ञ है। पैरालीगल वालेंटियर्स आम नागरिक व न्यायालय के मध्य दूरी कम करने का कार्य करेगें। समाज में छोटी-छोटी बातों के कारण विवाद बढ़ रहे है। पीएलव्ही ऐसे विवादों को बातचीत व मध्यस्थता की जानकारी देकर विवाद कम करा सकते है। ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में विधिक साक्षरता आयोजित कराकर न्यायाधीशों के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक कराया जा सकता है। पैरालीगल वालेंटियर्स जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता प्रदान करा सकते है।

पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्रीमती शर्मिला बिलवार द्वारा जिला मुख्यालय बैतूल व तहसील विधिक सेवा समिति, आमला, भैंसदेही एवं मुलताई अंतर्गत उपस्थित कुल 18 पैरालीगल वालेंटियर्स के दक्षता संवर्धन के लिए सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षण के उद्देश्य बताते हुए कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स स्वयं डिजिटली साक्षर हो एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की भी मदद कर सकें एवं उनके प्रकरणों की तारीख व प्रकरण की स्थिति देखने के लिए अपने दस्तावेज या प्रतिलिपि ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं। साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है, इत्यादि विषयों पर भी उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों से आम जनमानस में अधिक प्रचारित करने की लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाओं, एलएडीसीएस स्कीम व नालसा व सालसा की अन्य योजनाओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ पैरालीगल वालेंटियर्स को सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 24 जुलाई को एडीआर भवन के सभाकक्ष में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के समस्त पैरालीगल वालेंटियर्स का एक दिवसीय ओरिएंटेशन कोर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्री दिनेश चन्द्र थपलियाल द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स का कार्य बड़ा पुनीत व नि:स्वार्थ भाव से सेवा का है। आज भी आम नागरिक न्यायिक प्रक्रिया से अनभिज्ञ है। पैरालीगल वालेंटियर्स आम नागरिक व न्यायालय के मध्य दूरी कम करने का कार्य करेगें। समाज में छोटी-छोटी बातों के कारण विवाद बढ़ रहे है। पीएलव्ही ऐसे विवादों को बातचीत व मध्यस्थता की जानकारी देकर विवाद कम करा सकते है। ग्रामीण व दूरदराज के क्षेत्रों में विधिक साक्षरता आयोजित कराकर न्यायाधीशों के माध्यम से आम नागरिकों को जागरूक कराया जा सकता है। पैरालीगल वालेंटियर्स जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क कानूनी सलाह व सहायता प्रदान करा सकते है। पैरालीगल वालेंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैतूल श्रीमती शर्मिला बिलवार द्वारा जिला मुख्यालय बैतूल व तहसील विधिक सेवा समिति, आमला, भैंसदेही एवं मुलताई अंतर्गत उपस्थित कुल 18 पैरालीगल वालेंटियर्स के दक्षता संवर्धन के लिए सीआईएस एवं साइबर सुरक्षा विषय पर जानकारी प्रदान की। साथ ही प्रशिक्षण के उद्देश्य बताते हुए कहा कि पैरालीगल वालेंटियर्स स्वयं डिजिटली साक्षर हो एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की भी मदद कर सकें एवं उनके प्रकरणों की तारीख व प्रकरण की स्थिति देखने के लिए अपने दस्तावेज या प्रतिलिपि ऑनलाइन कैसे निकाल सकते हैं। साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है, इत्यादि विषयों पर भी उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारियों से आम जनमानस में अधिक प्रचारित करने की लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मिथिलेश डेहरिया द्वारा निःशुल्क कानूनी सेवाओं, एलएडीसीएस स्कीम व नालसा व सालसा की अन्य योजनाओं एवं शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। Jansampark Madhya Pradesh Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026

➡️ खरीफ फसलों में कीट, रोग, अलनीनो के प्रभाव एवं प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण

कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल के द्वारा जिले के 10 विकासखण्डों में पदस्थ कृषि विकास अधिकारियों को 21 से 24 जुलाई तक संस्थागत प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्र के प्रमुख डॉ. एसके तिवारी के मार्गदर्शन मे आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यकम में जिले के 68 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। पौध संरक्षण वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे द्वारा कीट रोग एवं उनके प्रकोप पर अलनीनो के प्रभाव की विस्तार पूर्वक जानकारी  प्रदान की गयी एवं उसके प्रबंधन उपाय पर चर्चा की। शस्य वैज्ञानिक डॉ. मेघा तिवारी द्वारा खरीफ फसलों में अलनीनो के प्रभाव को देखते हुये खरपतवार एवं पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कृषि विस्तार वैज्ञानिक डॉ. संजीव वर्मा के द्वारा अलनीनो के प्रभाव के कारण फसल विविधीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व के बारे मे बताया गया। पौध प्रजनक वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन के द्वारा अलनीनो के प्रभाव से जिन क्षेत्रों फसल खराब होने पर दूसरी फसल एवं उनकी उपयुक्त प्रजाति के बारे में जानकरी दी गई। खाद्य वैज्ञानिक डॉ. एमपी इंगले द्वारा श्री अन्न फसलों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया।

कृषि विभाग के जिला प्रमुख उप-संचालक श्री आरजी रजक एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेन्द्र परहाते द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को कृषकों तक पहुंचाने का आव्हान किया।

Jansampark Madhya Pradesh 
Department of Agriculture, Madhya Pradesh 
#JansamparkMP 
#बैतूल 
#betul

➡️ खरीफ फसलों में कीट, रोग, अलनीनो के प्रभाव एवं प्रबंधन पर दिया प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र बैतूल के द्वारा जिले के 10 विकासखण्डों में पदस्थ कृषि विकास अधिकारियों को 21 से 24 जुलाई तक संस्थागत प्रशिक्षण दिया गया। केन्द्र के प्रमुख डॉ. एसके तिवारी के मार्गदर्शन मे आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यकम में जिले के 68 कृषि अधिकारियों ने भाग लिया। पौध संरक्षण वैज्ञानिक श्री आर.डी. बारपेटे द्वारा कीट रोग एवं उनके प्रकोप पर अलनीनो के प्रभाव की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की गयी एवं उसके प्रबंधन उपाय पर चर्चा की। शस्य वैज्ञानिक डॉ. मेघा तिवारी द्वारा खरीफ फसलों में अलनीनो के प्रभाव को देखते हुये खरपतवार एवं पोषक तत्व प्रबंधन के बारे में जानकारी प्रदान की गई। कृषि विस्तार वैज्ञानिक डॉ. संजीव वर्मा के द्वारा अलनीनो के प्रभाव के कारण फसल विविधीकरण एवं फसल अवशेष प्रबंधन के महत्व के बारे मे बताया गया। पौध प्रजनक वैज्ञानिक डॉ. संजय जैन के द्वारा अलनीनो के प्रभाव से जिन क्षेत्रों फसल खराब होने पर दूसरी फसल एवं उनकी उपयुक्त प्रजाति के बारे में जानकरी दी गई। खाद्य वैज्ञानिक डॉ. एमपी इंगले द्वारा श्री अन्न फसलों के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी एवं प्रक्षेत्र भ्रमण भी कराया गया। कृषि विभाग के जिला प्रमुख उप-संचालक श्री आरजी रजक एवं परियोजना संचालक आत्मा श्री सुरेन्द्र परहाते द्वारा समस्त मैदानी अधिकारियों को नवीनतम कृषि प्रौद्योगिकी को कृषकों तक पहुंचाने का आव्हान किया। Jansampark Madhya Pradesh Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #बैतूल #betul

Betul, Madhya Pradesh | Jul 24, 2026