गोपालगंज: धर्मपरसा गांव में जमीनी विवाद के चलते मारपीट, एक किशोर की आंख पर हुआ हमला, मामला दर्ज
गोपालगंज जिले के माझा थाना क्षेत्र की धर्म परसा गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक किशोर की आंख पर हमला कर दिया गया। वहीं इस मामले में मांझा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। पुलिस प्राथमिक की दर्ज कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इसकी जानकारी SDPO अभय रंजन कुमार ने सोमवार की दोपहर 3:00 बजे दी है।