गुमला: लायंस क्लब के धनतेरस ड्रॉ का परिणाम घोषित, विजेताओं में खुशी
Gumla, Gumla | Nov 8, 2026 लायंस क्लब ऑफ गुमला, डिस्ट्रिक्ट 322A की ओर से आयोजित धनतेरस ड्रॉ का परिणाम रविवार की दोपहर 2 बजे घोषित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी एवं अधिवक्ता नंदलाल उपस्थित रहे। उन्होंने लायंस क्लब के सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता पर सदस्यों को बधाई दी।