सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र खमपुर में जमीन के विवाद को लेकर हुई मारपीट, शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
मऊआइमा थाना क्षेत्र के खमपुर में शनिवार की दोपहर जमीनी विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच मारपीट हुई। रामफेर साहू ने लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।उनके भाई के पांच-छह लड़के एक साथ आए और जबरदस्ती खेत पर कब्जा करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उनके साथ मारपीट की गई। उनकी बेटी को भी मार पीट कर घायल कर दिए।