मनोहरथाना: मनोहरथाना पुलिस पर पक्षपात और आरोपियों को बचाने का आरोप, ग्रामीणों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
मनोहरथाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टोडरी मीरा के निवासियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर गांव में लगातार हो रही चोरी व फसल नुकसान की वारदातों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस मुख्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़ितों पर ही दबाव बना रही है।