🔴 जबलपुर मेडिकल कॉलेज मामला: डॉक्टर पर FIR, महिला क्लर्क ने लगाए छेड़छाड़ के आरोप!
जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर अजय सिंह ठाकुर के खिलाफ महिला क्लर्क की शिकायत पर लार्डगंज थाना पुलिस ने FIR दर्ज की है।
⚠️ क्या हैं महिला के आरोप?
महिला का आरोप है कि डॉक्टर पिछले करीब एक साल से उसे परेशान कर रहा था। ऑफिस आने-जाने के दौरान उसका पीछा करता था और कई बार उसके केबिन में घंटों बैठा रहता था। आरोप है कि मोबाइल पर चैटिंग के दौरान आपत्तिजनक संदेश भेजकर प्यार का इजहार भी करता था।
📱 पुलिस को सौंपे डिजिटल साक्ष्य
महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट और कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी हैं।
⚖️ मामले में आया दूसरा मोड़
महिला के भाई और डॉक्टर के बीच भी विवाद हुआ था। डॉक्टर ने पहले गाली-गलौज और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत पर महिला के भाई के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है।
👮 पुलिस की कार्रवाई
सीएसपी अखिलेश गौर के मुताबिक, महिला की शिकायत और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जांच जारी है। आरोपी डॉक्टर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
🏥 महिला कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवाल
घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में कार्यरत महिला कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की मांग की है।
📍 स्थान: नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर, मध्य प्रदेश।
🎙️ रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा, जबलपुर
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
सच सबसे पहले, सच के साथ।
📱 Instagram: सच तक पत्रिका News
📱 Follow: ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
#Jabalpur #JabalpurNews #MedicalCollege #MadhyaPradeshNews #SachTakPatrikaNews