Public App Logo
Profile Picture

Deepak Vishwakarma

@deepakvishwakarma89
8803Followers
1Following
🔴 जबलपुर में बिजली कटौती को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, विधायक लखन घनघोरिया ने सौंपा ज्ञापन

जबलपुर के पूर्व विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग को लेकर कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विधायक लखन घनघोरिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।

⚠️ मुख्य आरोप:

▪ पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिजली कटौती
▪ जर्जर लाइनें और खंभों से बढ़ रही समस्या
▪ 500 करोड़ के रखरखाव बजट पर उठे सवाल
▪ छोटे उपभोक्ताओं पर सख्ती, बड़े बकायादारों पर नरमी
▪ बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर पर आपत्ति

📢 विधायक लखन घनघोरिया ने अधीक्षण अभियंता संजय अरोड़ा को ज्ञापन सौंपते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग को करोड़ों रुपये मिलने के बावजूद जमीनी स्तर पर सुधार नजर नहीं आ रहा है।

⚡ वहीं विद्युत विभाग ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से बिजली आपूर्ति की जा रही है। विभाग के अनुसार मानसून से पहले ट्रिपिंग की समस्या सामान्य है और जल्द ही सुधार कर लिया जाएगा।

📍 पूर्व विधानसभा क्षेत्र, जबलपुर

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📲 सच तक पत्रिका News

💬 क्या आपके क्षेत्र में भी बार-बार बिजली कटौती की समस्या है? कमेंट में जरूर बताएं।

.
.
.
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricitynews nis:value=ElectricityNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=congress nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर के जमुनिया में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्ला बोल

जबलपुर के मझौली विकासखंड के जमुनिया गांव में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। बड़ी संख्या में महिलाएं थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

महिलाओं का आरोप है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब का निर्माण और बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं और नई पीढ़ी नशे के दलदल में फंसती जा रही है।

⚠️ महिलाओं की प्रमुख मांगें:

▪ अवैध शराब कारोबार पर तत्काल रोक
▪ शराब माफियाओं पर सख्त कार्रवाई
▪ गांव में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए
▪ युवाओं को नशे से बचाने के लिए कदम उठाए जाएं

महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

वहीं थाना प्रभारी ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

📍 जमुनिया गांव, मझौली, जबलपुर

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📲 सच तक पत्रिका News

💬 क्या अवैध शराब के खिलाफ ऐसे जनआंदोलन जरूरी हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर एसपी ऑफिस में भिड़ीं महिलाएं, जमकर चले थप्पड़-घूंसे

जबलपुर एसपी ऑफिस में मंगलवार दोपहर उस समय हंगामा मच गया, जब दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं। दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। महिलाओं ने एक-दूसरे के बाल खींचे, धक्का-मुक्की की और जमकर गालियां दीं।

⚠️ घटना की मुख्य बातें:

▪ एसपी ऑफिस परिसर में हुआ हंगामा
▪ दो महिलाओं के बीच हुई मारपीट
▪ बाल पकड़कर जमीन पर पटका
▪ नाखून से गाल नोचा, खून निकला
▪ पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर छुड़ाया
▪ दोनों को सिविल लाइन थाने ले जाया गया

👮‍♂️ पुलिस के मुताबिक, खुद को यूट्यूब पत्रकार बताने वाली विद्या रैकवार और पिंकी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

🏥 मारपीट के बाद दोनों महिलाओं का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

📍 एसपी ऑफिस, जबलपुर (म.प्र.)

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 सच तक पत्रिका News
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀

💬 क्या सरकारी कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए?

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 शादी टूटी तो भड़का विवाद, थाने के सामने चली लाठियां, गाड़ियां फूंकी गईं

जबलपुर के मझौली में प्रेम प्रसंग का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। युवती द्वारा शादी से इनकार करने के बाद युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा है। आरोप है कि युवक ने युवती की फोटो उस परिवार को भेज दी, जहां उसकी शादी तय हुई थी। इसके बाद रिश्ता टूट गया।

⚠️ घटना की मुख्य बातें:

▪ युवती ने शादी से किया इनकार
▪ युवक पर ब्लैकमेलिंग का आरोप
▪ फोटो भेजने से टूटा रिश्ता
▪ दोनों परिवारों में बढ़ा विवाद
▪ थाने के सामने चली लाठी-डंडे
▪ दो वाहनों में लगाई आग
▪ 16 लोगों पर दर्ज हुई FIR

🚔 पुलिस के मुताबिक, विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्ष थाने के सामने आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई।

🔥 बवाल के दौरान सड़क किनारे खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने स्थिति को नियंत्रित किया।

👮‍♂️ पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ बलवा समेत विभिन्न धाराओं में काउंटर केस दर्ज कर 16 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है।

📍 मझौली, जबलपुर (म.प्र.)

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
Follow 📲 सच तक पत्रिका News

💬 क्या सोशल मीडिया और निजी तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर और सख्त कानून होने चाहिए?

👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर में दहशत! घर पर फेंके बम

माढ़ोताल थाना क्षेत्र की करमेता बस्ती में 8 से 10 बदमाशों द्वारा एक घर पर बम फेंकने का मामला सामने आया है। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

💣 पीड़ित पक्ष का आरोप है कि उनसे 1 लाख रुपए की अवैध वसूली मांगी जा रही थी। रकम नहीं देने पर घर को निशाना बनाकर बम फेंके गए।

📹 घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

📍 करमेता बस्ती, माढ़ोताल, जबलपुर

👉 Follow: सच तक पत्रिका News
👉 Follow: ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀

💬 आपके अनुसार ऐसे आरोपियों पर क्या कार्रवाई होनी चाहिए? कमेंट में बताइए।

 
_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurnews nis:value=JabalpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर में करंट लगने से 6 साल के मासूम की मौत, गांव में आक्रोश

जबलपुर के ग्राम कुड़रिया में एक दर्दनाक हादसे में 6 वर्षीय मासूम श्लोक काछी की करंट लगने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घर के पास लगे बिजली खंभे की स्टे तार में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आने से बच्चे की जान चली गई।

⚠️ घटना की मुख्य बातें:

▪ 6 साल के मासूम श्लोक काछी की मौत
▪ घर के बाहर शौच के लिए गया था बच्चा
▪ बिजली खंभे की स्टे तार में आया था करंट
▪ करंट लगने से तार से चिपक गया बच्चा
▪ अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
▪ ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही के लगाए आरोप

👨‍👩‍👦 काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। बाद में वह खंभे के पास बेहोश हालत में मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

⚡ ग्रामीणों का आरोप है कि खंभे में पहले भी करंट आने की शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।

🚔 पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।

📍 ग्राम कुड़रिया, जबलपुर (म.प्र.)

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 @deepak_vishwakarma_89
Follow 📲 @sachtakpatrikanews

💬 क्या बिजली विभाग की लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए?

👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurnews nis:value=JabalpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electricshock nis:value=ElectricShock nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर में भाजपा की महिला नेता को गोली लगी, इलाज के दौरान मौत

जबलपुर के न्यू शोभापुर इलाके में भाजपा की महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उन्हें परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

⚠️ घटना की मुख्य बातें:

▪ देर रात घर के बाहर हो रहा था विवाद
▪ शोर-शराबा सुनकर पति के साथ बाहर निकलीं
▪ लाइसेंसी पिस्टल लेकर बाहर आई थीं
▪ हड़बड़ाहट में ट्रिगर दबने से चली गोली
▪ पेट में गोली लगने से हुई गंभीर चोट
▪ इलाज के दौरान अस्पताल में मौत

👮‍♂️ शुरुआती जांच में मामला दुर्घटनावश गोली चलने का माना जा रहा है। हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

🔍 पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि देर रात विवाद किस बात को लेकर हो रहा था। जानकारी के अनुसार कुछ समय पहले उनके घर पर बम फेंकने और वाहन में तोड़फोड़ की शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।

🗳️ संगीता रजक गोकलपुर वार्ड से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ चुकी थीं और आगामी चुनाव की तैयारी कर रही थीं।

📍 न्यू शोभापुर, जबलपुर (म.प्र.)

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 @deepak_vishwakarma_89
Follow 📲 @sachtakpatrikanews

💬 क्या अवैध हथियारों और स्थानीय विवादों पर और सख्त निगरानी की जरूरत है?

👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur.#mpnews nis:value=Jabalpur.#MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर में नशे के कारोबार का बड़ा खुलासा! 6600 नशीले इंजेक्शन, 15 लाख की खेप और 2 MR समेत 6 आरोपी गिरफ्तार।

जबलपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच, बेलबाग और अधारताल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नशीले इंजेक्शनों के बड़े सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 2 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (MR) समेत 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 6600 नशीले इंजेक्शन, एक ई-रिक्शा और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

💉 कार्रवाई की मुख्य बातें:

▪ 6600 नशीले इंजेक्शन बरामद
▪ 2 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
▪ 15 लाख रुपए से अधिक की खेप जब्त
▪ एक ई-रिक्शा और 5 मोबाइल जब्त
▪ यूपी से जबलपुर तक सप्लाई नेटवर्क का खुलासा
▪ पुलिस मास्टरमाइंड की तलाश में जुटी

👮‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:

▪ दुर्गा पटेल (गोहलपुर)
▪ मोहम्मद आरिफ (हनुमानताल)
▪ अमजद खान (गोहलपुर)
▪ सैय्यद अशरफ अली उर्फ जीजा (ओमती)
▪ सौरभ नामदेव (मदनमहल)
▪ गीतांशु साहू (अधारताल)

⚠️ पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी एविल और बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन का कॉम्बो बनाकर नशा करने वालों को 300 से 500 रुपए में बेचते थे।

🚔 बेलबाग क्षेत्र में पुलिस ने 3200 नशीले इंजेक्शन बरामद किए, जबकि अधारताल थाना क्षेत्र में अलग कार्रवाई के दौरान गीतांशु साहू के कब्जे से 3400 नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए।

📍 जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि नशीले इंजेक्शनों की खेप उत्तर प्रदेश से रीवा, सतना और कटनी होते हुए जबलपुर लाई जाती थी और फिर शहर के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई की जाती थी।

🔍 पुलिस मामले के मास्टरमाइंड और अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

📍 जबलपुर (म.प्र.)

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 @sachtakpatrikanews
Follow 📲 @deepak_vishwakarma_89

💬 क्या नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई होनी चाहिए?

👇 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

___
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurpolice nis:value=JabalpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/>
🔴 गौरीघाट में युवक-युवती का VIDEO वायरल

जबलपुर के गौरीघाट में नर्मदा नदी के बीच एक युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों नदी के बीच एक-दूसरे के करीब और KISS करते नजर आए, जिसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई।

⚠️ मुख्य बातें:

▪ नर्मदा नदी के बीच युवक-युवती का VIDEO वायरल
▪ वीडियो में दोनों KISS करते नजर आए
▪ लोगों ने जताई आपत्ति
▪ समझाने के बाद भी नहीं मानी बात
▪ पुलिस और होमगार्ड को बुलाना पड़ा
▪ टीम ने दोनों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला
▪ परिजनों को दी गई सूचना और समझाइश

👮‍♂️ होमगार्ड जवानों के अनुसार सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। पूछताछ में पता चला कि युवक-युवती अपने दोस्तों के साथ गौरीघाट घूमने और स्नान करने आए थे।

🌊 अधिकारियों के अनुसार युवती को तैरना नहीं आता था, इसके बावजूद वह नदी के बीच तक चली गई थी। ऐसे में किसी बड़े हादसे की आशंका भी बनी हुई थी।

🙏 स्थानीय लोगों का कहना है कि गौरीघाट नर्मदा श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे स्थान पर इस तरह की घटनाओं से लोगों में नाराजगी है।

📍 गौरीघाट, जबलपुर (म.प्र.)

🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

👉 Follow करें:
@sachtakpatrikanews
@deepak_vishwakarma_89

👇 आपकी क्या राय है?

क्या धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा और निगरानी बढ़ाई जानी चाहिए?

क्या ऐसे मामलों में प्रशासन को और सख्त कदम उठाने चाहिए?

💬 Comment में अपनी राय जरूर बताएं।

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gwarighat nis:value=Gwarighat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralvideo nis:value=ViralVideo nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🚨 बड़ा खुलासा | जबलपुर में नकली किन्नरों का गैंग बेनकाब!

RPF की कार्रवाई में ऐसे युवक पकड़े गए जो किन्नर का वेश धारण कर ट्रेनों में यात्रियों से वसूली कर रहे थे।

🚆 खुलासे की बड़ी बातें:

▪ ट्रेनों में यात्रियों से पैसे मांगते थे
▪ कैश नहीं तो QR Code से ऑनलाइन पेमेंट लेते थे
▪ रोजाना ₹1500 से ₹2000 तक कमाई
▪ महीने में ₹60,000 तक की आमदनी
▪ जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर और इटारसी तक नेटवर्क
▪ RPF ने कार्रवाई कर खोला राज

👮‍♂️ जांच में सामने आया कि कई युवक आसान कमाई के लिए किन्नर का वेश धारण कर यात्रियों से वसूली कर रहे थे।

⚠️ किन्नर समाज ने भी ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

📍 जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

💬 क्या बेरोजगारी युवाओं को गलत रास्ते पर धकेल रही है?

अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

👉 Follow: सच तक पत्रिका News 
👉 Follow: Deepak Vishawkarma 

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rpf nis:value=RPF nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaynews nis:value=RailwayNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurnews nis:value=JabalpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralnews nis:value=ViralNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurpolice nis:value=jabalpurpolice nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrailways nis:value=IndianRailways nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepakvishwakarma nis:value=deepakvishwakarma nis:enabled=true nis:link/>
🔴 BREAKING | जबलपुर में सड़क किनारे मिली मानव खोपड़ी, इलाके में मचा हड़कंप!

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित रक्षा नगर फक्कड़ बाबा मंदिर के पास सड़क किनारे एक मानव खोपड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

🔍 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार:
▪ कचरे के ढेर में पड़ी मिली खोपड़ी
▪ पास में लाल कपड़ा भी मिला
▪ पुलिस ने खोपड़ी को जब्त कर जांच शुरू की
▪ फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया
▪ आसपास के लोगों से पूछताछ जारी

👮‍♂️ सीएसपी सतीश साहू ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि खोपड़ी किसी पुरानी कब्र से आई है या फिर किसी अन्य कारण से यहां पहुंची।

📍 रांझी, जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

❓आपके अनुसार यह मामला क्या हो सकता है?

💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।
🔄 पोस्ट को शेयर करें और पेज फॉलो करें।

📲 Follow: Deepak Vishawkarma 
📲 Follow: सच तक पत्रिका News 

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ranjhi nis:value=Ranjhi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mpnews nis:value=MPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=humanskull nis:value=HumanSkull nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurnews nis:value=JabalpurNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpurpolice nis:value=JabalpurPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepakvishwakarma nis:value=DeepakVishwakarma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=CrimeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=facebookpost nis:value=facebookpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viralpost nis:value=viralpost nis:enabled=true nis:link/>
🔴 सिहोरा में मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, 9 घंटे तक चला हाई-वोल्टेज ड्रामा

📍जबलपुर जिले के सिहोरा में बुधवार को एक महिला अपनी शिकायतों की सुनवाई नहीं होने से नाराज होकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। महिला सुबह करीब 9 बजे टावर पर चढ़ी और शाम 5 बजे पुलिस-प्रशासन की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतरी।

⚠️ जमीन विवाद को लेकर महिला ने लगाए गंभीर आरोप

▪ परिजनों पर जमीन हड़पने का आरोप
▪ कई बार पुलिस और प्रशासन से की शिकायत
▪ सुनवाई नहीं होने पर टावर पर चढ़ी महिला
▪ 9 घंटे तक चला मान-मनौव्वल
▪ शाम को सुरक्षित नीचे उतरी महिला
▪ पुलिस ने जांच और कार्रवाई का दिया आश्वासन

👩 महिला की पहचान सिहोरा निवासी सोनम मल्लाह के रूप में हुई है। महिला का आरोप है कि उसके परिजनों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है और कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।

👮 सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पूरे दिन महिला को समझाने का प्रयास किया गया।

⚖️ पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। संबंधित पक्ष को बयान के लिए बुलाया गया है और महिला की शिकायत एसडीएम व तहसीलदार को भी भेजी गई है।

📍 सिहोरा, जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

👇 अब सबसे बड़ा सवाल...

क्या शिकायतों की समय पर सुनवाई न होने से लोग ऐसे कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं?

क्या प्रशासन को ऐसे मामलों में और तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए?

💬 अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

👉 Follow करें:
@sachtakpatrikanews
@deepak_vishwakarma_89

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sihora nis:value=Sihora nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=landdispute nis:value=LandDispute nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन के सामने एक युवक अचानक पटरी पर कूद गया। महज 12 सेकंड में युवक का एक पैर कट गया, जबकि दूसरा पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

⚠️ प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर हुआ हादसा

▪ रीवा-जबलपुर इंटरसिटी ट्रेन के सामने कूदा युवक
▪ पटरी पर लेटते ही ट्रेन की चपेट में आया
▪ एक पैर पूरी तरह कटा, दूसरा बुरी तरह घायल
▪ RPF टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
▪ घायल युवक को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया

👮 घायल युवक की पहचान शहडोल निवासी 23 वर्षीय हरिओम नामदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था।

🚆 बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे यह घटना जबलपुर रेलवे स्टेशन पर हुई। हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

⚠️ RPF अधिकारियों के मुताबिक युवक की हालत फिलहाल स्थिर है और इलाज जारी है।

📍 जबलपुर रेलवे स्टेशन (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

👇 आपकी क्या राय है?
क्या रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था और सख्त होनी चाहिए?

👉 Follow करें
@sachtakpatrikanews
@deepak_vishwakarma_89

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=railwaystation nis:value=RailwayStation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trainaccident nis:value=TrainAccident nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर में राजस्व निरीक्षक 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार सुबह राजस्व विभाग में पदस्थ एक राजस्व निरीक्षक को 80 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी जमीन सीमांकन के बदले व्यापारी से रिश्वत मांग रहा था।

⚠️ जमीन सीमांकन के नाम पर मांगी थी रिश्वत

▪ व्यापारी ने मटर प्लांट के लिए खरीदी थी जमीन
▪ नामांतरण के बाद सीमांकन की प्रक्रिया थी बाकी
▪ सीमांकन करने के बदले मांगे गए 1 लाख रुपए
▪ करीब 2 महीने से व्यापारी लगा रहा था चक्कर
▪ शिकायत के बाद लोकायुक्त ने किया सत्यापन
▪ घर के बाहर 80 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया

👮 जानकारी के मुताबिक व्यापारी रोहित जैन ने ग्राम क्लोन, तहसील शहपुरा में मटर प्लांट स्थापित करने के लिए जमीन खरीदी थी। सीमांकन के लिए उन्होंने राजस्व निरीक्षक करण सिंह लोधी से संपर्क किया था।

⚠️ व्यापारी का आरोप है कि सभी दस्तावेज पूरे होने के बावजूद आरोपी लगातार रिश्वत मांग रहा था और काम टाल रहा था।

👮 शिकायत के बाद लोकायुक्त टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। आरोपी ने रतन कॉलोनी स्थित अपने घर के पास रुपए लेकर बुलाया था, जहां उसे 80 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

⚖️ लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

📍 जबलपुर (म.प्र.)
🎤 रिपोर्ट: दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़

Follow 📲 @sachtakpatrikanews
Follow 📲 @deepak_vishwakarma_89

👇 आपकी क्या राय है?
क्या रिश्वतखोरी रोकने के लिए सरकारी विभागों में और सख्त निगरानी होनी चाहिए?

_
<nis:link nis:type=tag nis:id=jabalpur nis:value=Jabalpur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=lokayukta nis:value=Lokayukta nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=briberycase nis:value=BriberyCase nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=sachtakpatrikanews nis:value=SachTakPatrikaNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=deepak_vishwakarma_89 nis:value=deepak_vishwakarma_89 nis:enabled=true nis:link/>
🔴 जबलपुर में महिला जेल प्रहरी मानसिक प्रताड़ना से परेशान

जबलपुर के पाटन सब जेल में पदस्थ एक महिला जेल प्रहरी ने मानसिक ...
🔴 जबलपुर मेडिकल कॉलेज में महिला से दुष्कर्म का मामला

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पिता के इलाज के ल...
🔴 जबलपुर में जमीन के अंदर मिला जिंदा बम!

जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट के पास ग्राम गदेरी में मकान निर्माण के दौरान जमीन के ...
🔴 जबलपुर में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी!

जबलपुर में खुद को समाजसेवी बताने वाले एक युवक पर नौकरी दिलाने के नाम ...
🔴 44 डिग्री तापमान में महिला की अग्नि तपस्या!

भीषण गर्मी और लू के बीच जबलपुर के तिलवारा घाट पर एक महिला साध्वी 251 जलते...
🚨 बांधवगढ़ में बाघ की मौत पर बड़ा खुलासा! दोबारा होगा पोस्टमार्टम

उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में महिला पर हमल...
🔴 जबलपुर में बेटे ने की मां की हत्या!

जबलपुर के सिहोरा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत बेटे ने अपनी ही मां की हत्य...
🚨 जबलपुर में कांग्रेस का “पोल खोल हल्ला बोल” आंदोलन 26 मई से शुरू!

मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, बिजली कटौ...
🔴 जबलपुर में पिस्टल लहराकर डांस करने वाला बदमाश गिरफ्तार!

जबलपुर के सदर बाजार क्षेत्र में पिस्टल लेकर डांस करने और उसका...
🔴 जबलपुर में जैन समाज का मौन जुलूस!

रीवा में जैन साध्वियों की मौत के विरोध में संस्कारधानी जबलपुर में सोमवार को जैन समा...
🔴 जबलपुर: लिव-इन पार्टनर की खौफनाक करतूत, अलग होने की बात पर महिला पर किया जानलेवा हमला!

संस्कारधानी जबलपुर के माढ़ोताल...