प्राकृतिक खेती से एक एकड़ में मिला 22.60 क्विंटल धान
लागत रासायनिक खेती से कम आई
उपज रसायनिक खेती से दो गुना आई
विस्तार से वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं
पाली ब्लॉक के ग्राम सेंद्रीपाली में शनिवार को टीसीबीटी पद्धति (ताराचंद बेलजी तकनीक) से की जा रही प्राकृतिक खेती के अवलोकन और किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मुख्य बिंदु:
• बंपर उत्पादन: कृषि अधिकारियों और विशेषज्ञों की उपस्थिति में प्रगतिशील किसान उमाशंकर कोर्राम के खेत में देशी धान की 'बौना सफरी' किस्म की फसल कटाई का प्रदर्शन किया गया। इसमें प्रति एकड़ लगभग 22.60क्विंटल का उत्पादन दर्ज किया गया। जबकि रासायनिक खेती में इसी प्रजाति में 13 क्यूंटल उपज का आकलन किया गया।
• बिना रासायनिक खाद के खेती: कार्यक्रम में टीसीबीटी पद्धति के संस्थापक ताराचंद बेलजी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने खेतों का निरीक्षण किया, जहाँ बिना किसी रासायनिक खाद के उगाई गई देशी धान, अरहर, अदरक और हल्दी की फसलें मुख्य आकर्षण रहीं।
. फसल में बीमारी नहीं आई - प्राकृतिक खेती वाले धान में किसी भी तरह की बीमारी नहीं आई जबकि रासायनिक खेती वाले धान में तना छेदक, ब्लास्ट,माहू आदि बीमारियां बहुत आती है।
लागत कम आई - TCBT प्राकृतिक खेती के दूसरे वर्ष की फसल उत्पादन में रासायनिक खेती से प्रति एकड़ 4000रुपए कम लागत आई है,
. प्राकृतिक खेती वाली मिट्टी में सोंधी महक आ रही थी,केमिकल खेती वाली मिट्टी में दुर्गंध आ रही थी
. जड़ों की स्थिति - प्राकृतिक खेती में धान की जड़ 14इंच लंबी थी जबकि रासायनिक खेती की धान की जड़ 7 इंच लंबी मिली,जड़ की संख्या में भी 3 गुने का अंतर था
• किसानों को सलाह: ताराचंद बेलजी ने किसानों से खेती की लागत घटाने और मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। अपने घर या खेत में बायो इनपुट रिसोर्स सेंटर (जैव खाद उत्पादन इकाई) लगाने की सलाह दी।
• विशेषज्ञों का मार्गदर्शन: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर की रिसर्च एनालिसिस एवं एग्रोनॉमिस्ट डॉ श्रीमती तरुण कुर्रे जी,कृषि विभाग के उपसंचालक आशुतोष श्रीवास्तव ने किसानों के साथ संवाद किया। इस दौरान खेती के अनुभवों के साथ-साथ ऊर्जा जल, अणु जल, जैव रसायन और पतवार रसायन के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। Part 9