प्रतापगढ़: राजगढ़ गांव के पास परिवहन निगम की अनुबंधित बस ने स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती
प्रयागराज अयोध्या हाईवे पर तेज रफ्तार अनुबंधित परिवहन निगम की बस ने स्कूटी सवार महिला को राजगढ़ गांव के पास शनिवार की शाम करीब 5 बजे पीछे से टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार महिला गिरकर हाईवे पर गंभीर रूप से घायल हो गई । सूचना पाकर मौके पर पहुंचे चौकी के दरोगा पुष्पराज सिंह स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को108 एंबुलेंस के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।