प्रतापगढ़: चमन चौराहे पर मामूली बात को लेकर युवक की जमकर पिटाई, थाने पर की गई शिकायत
अशोकपुर गांव निवासी प्रिंस पाल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि शुक्रवार की रात गांव में ही एक निमंत्रण में वह शामिल होने गया था। जहां पूरे सुखचैन गांव के कुछ युवकों से उसका विवाद हो गया था। आरोप है कि शनिवार को दिन में 4 बजे वह पट्टी आया हुआ था। वापस लौटते समय चमन चौराहे पर उसे घेर कर युवकों ने लाठी डंडा आदि से मारपीट कर घायल कर दिया।