प्रतापगढ़: डीएम और एसपी ने पट्टी थाने पर थाना दिवस में फरियादियों की सुनी फरियाद, आई 20 शिकायतें, 4 का हुआ निस्तारण
डीएम संजीव रंजन एसपी डॉक्टर अनिल कुमार पट्टी कोतवाली थाना दिवस में पहुंचे। इस दौरान फरियादियों की फरियाद सुनी। दोनों अधिकारियों के समक्ष कुल 20 शिकायतें आई। राजस्व से 17 पुलिस से 2 अन्य 1 शिकायत रही। राजस्व से संबंधित चार शिकायतों का दोनों अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया। इस दौरान थाने के दरोगा इंद्रेश कुमार वा रमिल कुमार की क्लास भी ली।