कोल: सीएम योगी के बयान पर मुस्लिम धर्मगुरु ने पलटवार किया, कहा- हिम्मत है तो बंगाल जाकर बयान दें योगी
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 सीएम योगी के बयान बंगाल वाले बयान को लेकर अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती मोहम्मद जाहिद ने पलटवार किया है। उन्होंने अपने बयान में कहा है कि जिस तरह हरदोई में मुख्यमंत्री योगी जी ने बयान दिया है यह किसी मुख्यमंत्री की नहीं बल्कि गुंडा मवाली की जुबान है। उन्होंने कहा कि वह इतना ही बयान बाजी करते हैं तो बंगाल जाएं और वहां जाकर बयान बाजी कर के दिखाएं।