कोल: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बसपा नेता ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की अपील, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 वक़्फ़ संशोधन बिल के विरोध में बसपा नेता और पूर्व महापौर प्रत्याशी सलमान शाहिद ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है। उन्होंने अपील में लिखा है कि वक़्फ़ संशोधन बिल मुसलमानों के हित में नहीं है। सरकार जबरन इस बिल को मुसलमान पर थोपना चाहती है। मामले को लेकर उन्होंने अन्य बसपा नेता व मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ प्रेस वार्ता कर जानकारी दी है।