कोल: कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वायड की टीमें जांच में जुटी
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की धमकी मिली है। यह धमकी डीएम अलीगढ़ की आधिकारिक मेल आईडी पर भेजी गई है। कलेक्ट्रेट को बम से उडाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया और टीमें अलर्ट हो गईं। आला अधिकारियों के साथ बॉम्ब स्क्वाड और डॉग स्क्वायड की टीमें में मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी है। इस दौरान डीएम के आदेश पर 4 टीमें मेल की जाँच करने में लगाई गई हैं।