कोल: अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान वायरल हुई युवती का बयान आया सामने, कहा- मैंने बेड टच करने का किया था विरोध
Koil, Aligarh | Apr 15, 2025 अलीगढ़ में अंबेडकर शोभायात्रा के दौरान एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवती पुलिस से नोक झोक करती नजर आ रही है। वीडियो वायरल होने के बाद अब युवती का बयान सामने आया है। युवती का कहना है कि वह डॉक्टर के पास जा रही थी। शोभायात्रा में मौजूद युवक ने उनके साथ बेड टच किया था।