हज़ारीबाग: हजारीबाग में उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने केज कल्चर का निरीक्षण किया
मुख्य न्यायाधीश ने बरही के जलाशय में केज कल्चर का निरीक्षण हजारीबाग: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री महेश शरदचंद्र सोनक ने 17 जनवरी को बरही क्षेत्र के जलाशय में मत्स्य पालन के लिए स्थापित केज कल्चर का निरीक्षण किया। उन्होंने मत्स्य पालकों से बातचीत कर उनकी कार्यशैली और अनुभव सुने और इस पहल की सराहना की।