हज़ारीबाग: हबीबी नगर विस्फोट: सनसनीखेज खुलासा, धमाका बम से नहीं, मोर्टार से हुआ था
हजारीबाग के हबीबी नगर विस्फोट मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। शुरुआती तौर पर बम ब्लास्ट माने जा रहे धमाके को जांच में मोर्टार विस्फोट बताया गया है। इस घटना में मारे गए सद्दाम की जांघ से मोर्टार की टेल यूनिट बरामद हुई है।एफएसएल और जगुआर की बीडी टीम ने टेल यूनिट को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। रिहायशी इलाके में मोर्टार पहुंचने को लेकर कई सवाल खड़े हो गए है