हज़ारीबाग: बड़कागांव में सियासी बयानबाज़ी तेज, विधायक रोशन लाल चौधरी ने आरोपों को बताया निराधार
बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने आरोपों को बताया निराधार पूर्व विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर बड़कागांव के विधायक रोशन लाल चौधरी ने प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए सभी प्रत्यारोप पूरी तरह गलत हैं।रोशन लाल चौधरी ने कहा कि वह हमेशा विस्थापितों और जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं।