हज़ारीबाग: सांसद प्रतिनिधि की पहल से 46 लाख की एम्बुलेंस कबाड़ होने से बची
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में डीएमएफटी मद से खरीदी गई 46 लाख की एम्बुलेंस लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी थी। सांसद मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी की पहल पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनुकरण पूर्ति ने एम्बुलेंस को साफ कर तत्काल संचालन का निर्देश दिया। इससे जीवनरक्षक एम्बुलेंस कबाड़ होने से बच गई।