भभुआ: भभुआ-सोनहन बाईपास रोड इस्कॉन मंदिर के पास साइकिल सवार एक व्यक्ति को सीएनजी टेम्पो ने मारी टक्कर, घायल शख्स का इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 भभुआ सोनहन बाईपास रोड इस्कॉन मंदिर के पास साइकिल सवार एक व्यक्ति को सीएनजी टेंपों ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें वह घायल हो गया। सोनहन थाना क्षेत्र के अमाढी़ गांव के स्वर्गीय रामबचन पांडे के 55 वर्षीय पुत्र नन्हे पांडे बताया गया है। परिजनों ने कहा कि व्यक्ति साइकिल से भभुआ के लिए आ रहा था। सदर अस्पताल में भर्ती कर घायल व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है।