भभुआ: कर्जी गांव के पास बाइक व सीएनजी टेंपो के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 कर्जी गांव के पास बाइक व सीएनजी टेंपो के जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जो चैनपुर थाना क्षेत्र के कर्जी गांव के नन्हे राम के पुत्र विमल राम तथा मेवा राम के पुत्र राकेश कुमार बताया गया है। परिजनों ने कहा कि दोनों युवक घर बोलकर गए कि हम लोग कर्जी बाजार से घूम आ रहे हैं। कर्जी गांव के पास ही सीएनजी टेंपो ने टक्कर मार दिया।