भभुआ: भरारी कला गांव में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 भरारी कला गांव में बाइक के जोरदार टक्कर से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जो चांद थाना क्षेत्र के भरारी कला गांव के स्वर्गीय शिव मूरत यादव के 74 वर्षीय पत्नी संतरा कुवर बताई गई है। परिजनों ने कहा कि वृद्ध महिला अपने गांव के दुकान पर किराना सामान की खरीदारी करने के लिए जा रही थी। सदर अस्पताल में भर्ती कर घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।