भभुआ: नगर पालिका मध्य विद्यालय द्वारा भभुआ शहर में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली सैकड़ो छात्र छात्राओं ने लिया भाग
Bhabua, Kaimur | May 24, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर नगर पालिका मध्य विद्यालय के द्वारा भभुआ शहर में शुक्रवार की दोपहर मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर के छात्र-छात्राओं के द्वारा जागरूक किया गया। जिसमें नगर पालिका मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित शिक्षक शामिल रहे।