कप्तानगंज विधायक अतुल चौधरी ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से की मुलाकात स्व स्वoजनेश्वर मिश्र गेट को लेकर स्थिति को बताया गंभीर उन्होंने कहा कि
विधायक निधि से सामाजिक न्याय के पुरोधा, पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहे श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी की स्मृति एवं सम्मान में NH-27 पर कटरी तिलकपुर के पास गंगापुर एवं गोपियापार को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर निर्मित गेट के फाउंडेशन को कुछ अराजक एवं असामाजिक तत्वों द्वारा जिस दुस्साहस के साथ ध्वस्त किया गया है, वह बेहद निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण और गंभीर चिंता का विषय है।
श्रद्धेय जनेश्वर मिश्रा जी के विचारों और समाजवादी मूल्यों का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर कानून हाथ में लेने की छूट नहीं दी जा सकती।
यह केवल एक निर्माण को क्षति पहुँचाने का मामला नहीं, बल्कि जनता के धन, सार्वजनिक संपत्ति और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है।
इसी गंभीर विषय को लेकर समाजवादी पार्टी, बस्ती के पदाधिकारियों एवं साथियों के साथ जिलाधिकारी, बस्ती तथा पुलिस अधीक्षक, बस्ती से मुलाकात कर पूरे प्रकरण से अवगत कराया और दोषियों के विरुद्ध तत्काल, निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
दोषियों की पहचान हो, मुकदमा दर्ज हो और सार्वजनिक संपत्ति की क्षति की भरपाई के साथ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित हो यही हमारी स्पष्ट मांग है।
Basti, Basti | Aug 24, 2026