*श्रावण के चौथे सोमवार पर भदेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, DM कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया निरीक्षण, भोलेनाथ का किया अभिषेक*
*जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश, 24 अगस्त 2026*
श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर बस्ती के प्रसिद्ध भदेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने आज भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सघन जायजा लिया।
*जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरीकेटिंग से बनी कतार व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने *मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कीर्ति प्रकाश भारती* और उप जिलाधिकारी के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के बाद *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखें, सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू बनी रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और आपसी समन्वय से कार्य करते हुए श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें।
इस अवसर पर *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार* सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Kirti Prakash Bharti
*संवाददाता हरी ओम प्रकाश,
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026