Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
updatesthenirmal
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई के छोटे भाई मनीष पांडेय की ह*त्या, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पैड़ा वाले बाबा.. #nonfollowers #trendingnow #trendingpost #fallowers #facebookpost
Basti, Basti
| Aug 24, 2026
#nonfollowers
#trendingnow
#trendingpost
#fallowers
#facebookpost
MORE NEWS
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई के छोटे भाई मनीष पांडेय की हत्या, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार...... #nonfollowers #fallowers #trendingpost #facebookpost #tranding
Basti, Basti | Aug 24, 2026
*बस्ती में चीनी के दामों में आग: 15 दिन में 8 रुपये उछले, 68 रुपये किलो पहुंची चीनी, DM कृत्तिका ज्योत्स्ना हुईं सख्त - बोलीं- जमाखोरी की तो खैर नहीं* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 24 अगस्त 2026 बस्ती में आम आदमी की थाली पर महंगाई की मार पड़ने लगी है। खुले बाजार में चीनी के दाम पिछले 15 दिनों में *6 से 8 रुपये प्रति किलो* तक बढ़ गए हैं। जो चीनी पहले 60-62 रुपये में मिल रही थी, वह अब *68 से 70 रुपये किलो* बिक रही है। त्योहारों के सीजन से पहले दामों में इस अचानक उछाल से आम उपभोक्ता परेशान है। मामले को गंभीरता से लेते हुए *जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को दो टूक कहा कि *कोई भी व्यापारी चीनी का भंडारण कर जनता को ब्लैकमेल न करने पाए।* *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना का सख्त निर्देश -* 1.खुले बाजार और गोदामों में छापेमारी कर स्टॉक की जांच की जाए। 2.कालाबाजारी, जमाखोरी और मुनाफाखोरी करने वाले व्यापारियों पर तत्काल FIR और कड़ी कार्रवाई हो। 3.निर्धारित दर से अधिक पर चीनी बेचने वालों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं। 4.जिला पूर्ति और मंडी विभाग रोजाना स्टॉक और रेट की रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में चीनी की कोई कमी नहीं है, फिर भी कृत्रिम कमी दिखाकर दाम बढ़ाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की प्राथमिकता है कि आम आदमी को उचित दर पर चीनी मिले। बताया जा रहा है कि कुछ बड़े व्यापारियों द्वारा स्टॉक रोकने से दाम बढ़े हैं। डीएम के सख्त रुख के बाद अब व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026
*श्रावण के चौथे सोमवार पर भदेश्वरनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, DM कृत्तिका ज्योत्स्ना ने किया निरीक्षण, भोलेनाथ का किया अभिषेक* *जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश, 24 अगस्त 2026* श्रावण माह के चौथे सोमवार के अवसर पर बस्ती के प्रसिद्ध भदेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसी क्रम में *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने आज भदेश्वर नाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का सघन जायजा लिया। *जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने मंदिर परिसर में प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरीकेटिंग से बनी कतार व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने *मुख्य राजस्व अधिकारी श्री कीर्ति प्रकाश भारती* और उप जिलाधिकारी के साथ पूरे परिसर का भ्रमण कर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली और निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। निरीक्षण के बाद *डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना* ने विधि-विधान और श्रद्धापूर्वक भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से जनपदवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि भीड़ नियंत्रण के दौरान श्रद्धालुओं के साथ विनम्र व्यवहार रखें, सभी व्यवस्थाएं निरंतर सुचारू बनी रहें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर और आसपास स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए और आपसी समन्वय से कार्य करते हुए श्रावण माह में श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, ताकि सभी भक्त शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में दर्शन कर सकें। इस अवसर पर *मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार* सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। Kirti Prakash Bharti *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 24, 2026
राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी के बहनोई के छोटे भाई मनीष पांडेय की ह*त्या.. #trendingpost #facebookvideo #everyonefollowers
Basti, Basti | Aug 24, 2026
Basti, Basti | Aug 24, 2026
बस्ती: भजनों पर झूमे श्रद्धालु, बाबा खाटू श्याम के भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़.. #tranding #trendingvideo #facebookpost #news #nonfollowers
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*कासगंज में शिवभक्ति और पुलिस सेवा का संगम: SP ओपी सिंह ने कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, फल बांटकर लिया सुरक्षा का जायजा* *कासगंज, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* श्रावण मास के अंतिम पडने पर सोमवार पर कासगंज में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। इस पावन अवसर पर *पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ0पी0 सिंह* खुद सड़क पर उतरकर शिवभक्तों के सेवक बन गए। एसपी ने थाना सोरों क्षेत्र के प्रसिद्ध *लहरा गंगा घाट, कांवड़ यात्रा रूट और कछला बैरियर चौकी* का सघन निरीक्षण किया। गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एसपी कासगंज ने घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। गहरे पानी वाले स्थानों पर बैरीकेटिंग, खतरे के संकेतक, पर्याप्त पुलिस बल, फ्लड यूनिट, नाव और गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। ड्यूटी पर लगे सभी अधिकारी/कर्मचारियों को ब्रीफ किया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करें। सुरक्षा के साथ-साथ सेवा की मिसाल पेश करते हुए *एसपी ओ0पी0 सिंह* ने कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया और अपने हाथों से फल वितरण कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। एसपी के इस मानवीय व्यवहार से कांवड़ियों के चेहरे खिल उठे। निरीक्षण के दौरान एसपी ने यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, पार्किंग, विद्युत, पेयजल, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम और फूड सेफ्टी जैसी मूलभूत व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया और अधिकारियों को निर्देश दिया कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने पाए। पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केवल निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही स्नान करें और पुलिस के निर्देशों का पालन करें। एसपी की इस सक्रियता से पूरे कांवड़ मार्ग पर सुरक्षा और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026
*बारावफात को लेकर बस्ती में पुलिस-प्रशासन अलर्ट, नायब तहसीलदार और सीओ सिटी की मौजूदगी में कोतवाली में हुई पीस कमेटी की बैठक* *जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश 23 अगस्त 2026* बारावफात (ईद-मिलाद-उन-नबी) के त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्द के साथ मनाने के लिए बस्ती पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार शाम 4 बजे थाना कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक *नायब तहसीलदार सदर सुश्री आकांक्षा श्रीवास्तव* और *क्षेत्राधिकारी लाइन / सिटी कुलदीप सिंह यादव* के कुशल निर्देशन में हुई। इस दौरान *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानंद* और *प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय* की मौजूदगी में दोनों थाना क्षेत्रों के मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत नागरिकों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने सभी गणमान्य लोगों के लिए जलपान की भी व्यवस्था की थी। बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है, इसलिए सभी को प्रशासन का सहयोग करना है। जुलूस निकालने के लिए पहले से अनुमति लेना अनिवार्य होगा। जुलूस में आयोजक अपने वालंटियर तैनात करें, जो भीड़ को नियंत्रित करें। *पुलिस द्वारा जारी प्रमुख दिशा-निर्देश -* जुलूस में किसी दूसरे धर्म, संप्रदाय या जाति के खिलाफ कोई भाषण या तकरीर नहीं होगी। निर्धारित रूट से ही जुलूस निकलेगा, कोई नई परंपरा शुरू नहीं की जाएगी। जुलूस में किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र, नाच-गाना और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखा जाए। लाउडस्पीकर शासन द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार ही बजेगा, बीमार और दिल के मरीजों का ख्याल रखा जाए। अधिकारियों ने कहा कि शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी नजर रहेगी और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। सभी ने त्योहार को शांतिपूर्ण मनाने का संकल्प लिया। *संवाददाता हरी ओम प्रकाश, राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 23, 2026