बरहेट: प्रखंड झामुमो कार्यालय में झामुमो की बैठक, 7 सितंबर को धरना प्रदर्शन
बरहेट प्रखंड झामुमो की बैठक बुधवार को पार्टी के प्रखंड कार्यालय में हुई । बैठक में एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया । बैठक को जिला सचिव सुरेश टुडू एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजय गोस्वामी ने संबोधित किया कहा विधेयक झारखंड विरोधी है।