जमुई: त्रिपुरारी घाट के सड़क निर्माण में घटिया किस्म का लगाया जा रहा ईंट, बिना योजना बोर्ड के हो रहा कार्य
शहर स्थित त्रिपुरारी घाट रोड का बुडको के तहत कराए जा रहे निर्माण कार्य में खुलेआम लूट की छूट दे दी गई है। यहां सड़क की ढलाई से पहले किए जा रहे ईंट की सोलिंग में भारी अनियमित्ता सामने आई है। इस कार्य मे संवेदक द्वारा घटिया किस्म के ईंट का प्रयोग किया जा रहा है और संबंधित अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। जिससे वार्ड पार्षद और स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश व्याप्त है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अधिकारियों की सख्ती के बावजूद गुरुवार की सुबह 8:00 बजे तक भी संवेदक द्वारा घटिया ईंट को नहीं हटाया गया।
तस्वीरों में भी साफ देखा जा सकता है कि सड़क निर्माण में ऐसी ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जो पूरी तरह से पकी हुई तक नहीं हैं और इसी से सड़क की नींव रखी जा रही है। जिस वजह से हल्का दबाव पड़ते ही ईंट पूरी तरह एक ओर से बिखरता जा रहा है। इस रोड की लंबाई करीब 1.5 किलोमीटर बताई जा रही है और प्राक्कलन राशि करीब 92 लाख बताया जा रहा है, लेकिन बड़ी बात तो यह है कि कार्य शुरू कर दिया गया है,लेकिन किसी प्रकार का योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है। जैसे- तैसे सड़क निर्माण कार्य को पूरा कर खानापूर्ति की जा रही है।
वार्ड संख्या 23 के वार्ड पार्षद नीरज कुमार साव ने कहा कि बुडको के तहत सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। तीन नंबर ईंट लगाया जा रहा है। विभाग के संबंधित अधिकारी भी यहां नहीं आते हैं जिस वजह से संवेदक मनमानी कर रहा है। इसकी शिकायत विभाग के एसडीओ से भी की गई थी। इससे पहले और भी ज्यादा घटिया ईंट लगाया जा चुका है, जिसकी तस्वीर भी मैंने ली थी, लेकिन कोई देखने वाला नहीं है। विभाग भी लापरवाह बनी हुई है।
बुडको की जेई सोनी कुमारी ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया है। घटिया किस्म के ईंट को हटाने के लिए 08 और 11 अगस्त को पत्र निर्गत किया गया है। योजना बोर्ड जल्द लगाने की बात कही गई है। अन्य मटेरियल के गुणवत्ता की भी जांच की जाएगी। #jamuitopnews #zilaprashasan #nagarparishadjamui #roadnirman #viralreels #viralpost #viralchallenge #jamui
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026