फुल्लीडूमर: पिछले साल से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर फुल्लीडुमर में स्वच्छता कर्मियों का प्रदर्शन
केंदुआर पंचायत के स्वच्छता कर्मियों ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे पिछले साल भर से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर प्रखंड मुख्यालय में प्रदर्शन किया। स्वच्छता कर्मियों ने बताया कि पिछले अप्रैल महीने 2024 में पंचायत के WPU निर्माण के बाद से वह सभी लगातार वार्डो से कचरा एकत्रित कर ढुलाई कर रहे हैं। परंतु एक साल बीत जाने के भी मानदेय नहीं मिला।